सहारनपुर, दिसम्बर 3 -- राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुधवार को 15 लोगों का फेको विधि से मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन सफल होने के बाद मरीजो ने चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर सुधीर राठी ने बताया कि गत दिनों गंगोह में मेडिकल कॉलेज की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था, जहां 67 मरीजों में से 31 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित मिले थे। बुधवार को 15 मरीजों की सभी जांच सही पाई गई, तो उनका अत्याधुनिक फेको विधि से मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया। नेत्र रोग विभाग अध्यक्ष डॉक्टर जेके मनचंदा ने बताया कि फेको मशीन से ऑपरेशन कराने में मरीज को कोई परेशानी नहीं होती। इसमें ना तो मरीज की आंख को सुन्न करने के लिए इंजेक्शन लगाने की जरूरत होती है और ना चीरा व टांके लगाए जाते हैं। छोटे से छेद के माध्यम से दूरबीन के जरिए मरी...