सहरसा, फरवरी 4 -- सहरसा। विधान परिषद में सोमवार को तारांकित प्रश्न के जरिए सहरसा में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का मुद्दा जोरशोर से उठा। सदस्य डॉ अजय कुमार सिंह ने सरकार से सवाल किया कि सहरसा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण आखिर कब तक शुरू होगा और जमीन अधिग्रहण के नाम पर सरकार कब तक टालमटोल करती रहेगी। उन्होंने कहा कि सहरसा के लिए मेडिकल कॉलेज की घोषणा काफी पहले हो चुकी है, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इससे जिले के लोगों में निराशा और असंतोष बढ़ रहा है। डॉ अजय कुमार सिंह ने सदन में कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए जिस स्थल का चयन किया गया है, वह शहर से काफी दूर है, जिससे आम लोगों और मरीजों को भारी परेशानी होगी। उन्होंने सुझाव दिया कि सदर अस्पताल परिसर में उपलब्ध 21 से 22 एकड़ जमीन पर मेडिकल कॉलेज का ओपीडी खोला जाए, ताकि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.