सहारनपुर, फरवरी 8 -- नागल। मुस्लिम फंड देवबंद शाखा पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों मरीजों ने पहुंचकर आंखों की जांच कराई। शिविर में मरीजों को मुफ्त दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए। शिविर का उद्घाटन मों अनस सिद्दीकी और एसए अजीज ने फीता काटकर किया। शाखा प्रबंधक साजिद हसन ने बताया कि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सफीना तबस्सुम ने 450 मरीजों की जांच की, जिनमें से 250 को मुफ्त चश्मे दिए गए और 30 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इस दौरान प्रबंधक सुहेल सिद्दीकी, जावेद, असरार अहमद, शहजाद, मो. तारिक, नजर उस्मानी और फैसल मेहंदी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.