पटना, दिसम्बर 15 -- मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के लिए आठ करोड़ 50 लाख रुपये की स्वीकृति स्वास्थ्य विभाग ने दी है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पीजी में अध्ययनरत छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए छह करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी में इंटर्न कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए दो करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...