मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मेडिकल के पास से बेटी संग लापता हुई महिला का दूसरे दिन बुधवार को भी कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल सका है। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर छानबीन कर रही है। मंगलवार को मेडिकल के पास आभूषण खरीदने मोटी रकम लेकर आई महिला अपनी बेटी के साथ गायब है। परिजनों ने मामले में थाने में एफआईआर दर्ज कराई। थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि महिला का कोई ट्रेस नहीं मिल सका है। मोबाइल की कॉल डिटेल निकली गई है। छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...