मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच की प्राचार्य प्रो. डॉ. आभा रानी सिन्हा को सेवानिवृत्त के बाद बुधवार को गायनेकोलॉजी विभाग की ओर से विदाई दी गई। विभाग के डॉक्टरों ने उन्हें अंग वस्त्र और बुके भेंट किया। इस समरोह में पटना एनएमसीएच की डॉ. वीणा सिन्हा, डॉ. आरती भी शामिल हुईं। मुख्य अतिथि मेडिकल के पूर्व प्राचार्य डॉ. विकास कुमार, पूर्व अधीक्षक प्रो. डॉ दीपक कुमार, डॉ. बीएस झा, डॉ. आभा सिन्हा, डॉ. पल्लवी सिंह भी शामिल हुईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...