कन्नौज, फरवरी 8 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के डीएन इण्टर कॉलेज छात्रावास मैदान पर आयोजित तिर्वा चैलेंजर क्रिकेट टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर मैच में चैलेंजर तिर्वा ने राजकीय मेडिकल कॉलेज को आठ विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले तुषार को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के अम्पायर जावेद व रॉकी राजपूत ने टॉस कराकर मैच की शुरूआत कराई। टॉस जीतकर तिर्वा चैलेंजर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेडिकल कॉलेज की टीम ने 15 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। जिसमें रिषी से सर्वाधिक 41 व प्रांजल 13 रन बनाए। तिर्वा चैलेंजर से अमित राजपूत ने दो, अवनीश, तुषार, रिंकू, मुकेश व अभिषेक ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैलेंजर की टीम ने मात्र आठ ओवर में दो विक...