कन्नौज, दिसम्बर 13 -- तिर्वा, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज में अब प्राइवेट एम्बुलेंस खड़ी नहीं हो सकेंगी। जिसके लिए मेडिकल कॉलेज के सीएमएस ने सीओ एवं एसडीएम को दिए पत्र में कहा कि इन एम्बुलेंसों के संचालकों द्वारा मरीजों के परिजनों को गुमराह कर रेफर करवाकर कानपुर आदि अस्पतालों में ले जाया जाता था। वहीं मेडिकल कॉलेज के बाहर लगी अस्थाई दुकानों को भी हटाने के निर्देश दिए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्राइवेट एम्बुलेंसों के द्वारा मरीजों को गुमराह करके रेफर करवा लिया जाता था। जिसकी शिकायत तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत द्वारा मेडिकल प्रशासन को की गई थी। जिसपर सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि अब प्राइवेट एम्बुलेंस मेडिकल कॉलेज के कैम्पस में खड़ी नहीं होगीं। एम्बुलेंस के संचालकों द्वारा मरीजों के तीमारदारों को गुमराह करके मरीजों को दूसरे अस्पतालों म...