प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 11 -- राजा प्रताप बहादुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में लगातार तीसरे दिन रविवार को पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से हाहाकार मचा रहा। अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों के तीमारदार से लेकर हास्टल में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी पानी के लिए मशक्कत करते दिखे। पेयजल का टैंकर पहुंचते ही लोग पानी के लिए टूट पड़े। तीमारदार बर्तन धुलने और बोतल में पानी भरने की होड़ करते दिखे तो हॉस्टल के स्वास्थ्यकर्मी कपड़े धुलने के लिए परेशान दिखे। राजा प्रताप बहादुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार शाम को पेयजल की आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप फटने से पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दावा किया कि फटी पाइप की मरम्मत करने के लिए मैकेनिक बुलाए गए हैं। शनिवार दोपहर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी लेकिन शनिवार को पूरे दिन कोई मै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.