पलामू, फरवरी 23 -- विश्रामपुर। विश्रामपुर शहर के नावाडीह कला स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आगामी 27 फरवरी से दो दिनी निःशुल्क मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें 100 मोतियाबिंद मरीजों का लेंस प्रत्यारोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। नेत्र मरीजों के आंखों की जांच 27 फरवरी को किया जाएगा। उसके बाद शल्य चिकित्सा के लिए मरीजों का चयन किया जाएगा। शिविर में आये मरीजों व अटेंडेंट का खाने- पीने और रहने की व्यवस्था भी की गई है। शिविर की सफलता के लिए अस्पताल प्रबंधन क्षेत्र में प्रचार-प्रसार में जुट गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.