अयोध्या, अप्रैल 19 -- अयोध्या, संवाददाता। राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज में मशीनों की खरीद, सज्जा, उपकरण व संयंत्रो के लिए दस करोड़ रुपये आवंटित किए गये है। महानिदेशक चिकित्सा, शिक्षा एवं प्रशिक्षण किंजल सिंह ने प्रदेश के 49 महाविद्यालयों को धनराशि आवंटित करने का पत्र जारी किया है। जिसमें अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज को दस करोड़ की धनराशि का आवंटन किया गया है। मेडिकल कालेज के प्रिसिंपल डा. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि हर वर्ष प्रदेश के मेडिकल कालेजों में होने वाली विभिन्न खरीद के लिए इस तरह की धनराशि का आवंटन होता है। इस बार आवंटित धनराशि से नये बने ट्रामा सेंटर में उपकरण खरीदे जाएंगे। ट्रामा सेंटर का निर्माण जल्द पूरा हो जाएगा। आने वाले तीन से चार महीने में इसके हैण्डओवर की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। जिसके बाद ट्रामा सेंटर को शुरु करने की य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.