कौशाम्बी, सितम्बर 17 -- मंझनपुर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की बुधवार को जिला मुख्यालय में बैठक हुई। किसानों की समस्याओं व संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा हुई। मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था पर भाकियू ने गंभीर आरोप लगाए हैं। भाकियू के जिलाध्यक्ष नूरूल इस्लाम की अगुवाई में जिला पंचायत परिसर में बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे। संगठन से ज्यादा से ज्यादा किसानों को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा गांव के किसानों की समस्याओं की जानकारी हासिल की जाएगी। पूरा प्रयास किया जाएगा कि गांव में ही समस्या का हल हो जाए। किसानों को इसके लिए जिला मुख्यालय न आना पड़े। बताया कि बिजली, पानी के साथ ही धान खरीद की समस्या का समाधान कराया जाएगा। कहा कि पता चला है कि मेडिकल कालेज में मरीजों के साथ अन्याय हो रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.