शाहजहांपुर, मार्च 23 -- कांट। मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपनी बेटी को खाना देने जा रहे हैं, पिता की सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को शाम सात बजे इलाके के अमोरा गांव के रहने बाले उमेश सिंह परमार मेडिकल कालेज में भर्ती अपनी बेटी व परिजनों के लिए खाना लेकर बाइक से जा रहे थे। ग्राम गड़चपा व अमौरा रोड पर अज्ञात बाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल उमेश को मेडिकल कालेज भेजा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.