देवरिया, फरवरी 19 -- देवरिया, निज संवाददाता विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) वीरेंद्र सिंह की कोर्ट के आदेश पर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में बुधवार को चिकित्सीय बोर्ड की देखरेख में दुष्कर्म पीड़ित किशोरी का गर्भपात कराया गया। साथ ही भ्रूण की डीएनए सैंपलिंग की गई। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ 30 नवंबर 2025 को दुष्कर्म की घटना हुई थी, जिसमें आरोपित युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इस मामले में पीड़िता की मां की ओर से विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) की कोर्ट में 17 जनवरी को प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें कहा गया कि नाबालिग सात माह की गर्भवती है। चिकित्सीय रिपोर्ट में उसकी शारीरिक व मानसिक स्थिति अत्यंत खराब बताई गई। परिजनों ने कोर्ट से गर्भ गिराने की अनुमति देने ...