शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- पुवायां, संवाददाता। बंडा क्षेत्र के गांव चरकी देवरी पहुरैया निवासी युवती ने फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर ढाई लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी लाल बहादुर की बेटी रोली देवी ने बताया कि वर्ष 2022 में वीके सिंह पैरामेडिकल कॉलेज का कार्यालय पुवायां के नाहिल में बताया गया था। कार्यालय में मौजूद कमल शुक्ला ने खुद को कॉलेज का मालिक बताते हुए उसका प्रवेश कराया। प्रवेश के नाम पर 2.50 लाख रुपये लिए गए, जिसमें 2.30 लाख रुपये नकद और 20 हजार रुपये फोन पे के माध्यम से जमा कराए गए। आरोप है कि पढ़ाई के नाम पर कभी-कभार कॉलेज बुलाया गया और एक वर्ष बाद फर्जी प्रमाण पत्र दे दिया गया। बाद में जानकारी हुई कि कॉलेज ही फर्जी है। जब रोली देवी ने जमा की ...