एटा, अगस्त 18 -- सोमवार को तीन दिन के अवकाश के बाद मेडिकल कालेज में उपचार कराने को मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही रोगी पर्चा कक्ष के सामने उपचार लेने को पर्चा बनवाने के लिए गेट से बाहर तक लाइन लग गई। भीड़ के कारण डाक बगलिया स्थित चिकित्सा विंग के अंदर और बाहर लोगों को आने-जाने में लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। स्वतंत्रता दिवस, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और रविवारीय अवकाश के बाद सोमवार को मेडिकल कालेज में उपचार लेने के लिए सुबह आठ से लेकर दो बजे तक मरीजों की भीड़ उमड़ती रही। रोगी पर्चा कक्ष पर सबसे अधिक लंबी लाइन लगी देखी गई। रोगी पर्चा बनवाने के लिए आठ विंडो होने के बाद भी मरीजों की लाइन मुख्य गेट से बाहर तक लगी रही। दोपहर एक बजे के बाद गेट से मरीजों की भीड़ कम हो सकी। रविवार को मेडिसिन, बालरोग वार्ड में अधिक होने से फुल हो गए। आने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.