कटिहार, फरवरी 4 -- नीरज, कुमार, कटिहार, निज प्रतिनिधि: कटिहार सहित राज्य के सात जिलों में नए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल खोले जाने की घोषणा राज्य सरकार ने की है। मेडिकल कॉलेज के 25 से 30 एकड़ जमीन की जरूरत होगी। इसको लेकर बीएमएसआइसीएल के प्रबंधक निदेशक ने जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल निर्माण के लिए जमीन चिह्नित कर इससे संबंधित ब्यौरा उपलब्ध कराने की मांग की है। ताकि जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। मेडिकल कॉलेज के जमीन तलाश किए जाने को लेकर प्रशासनिक स्तर से कवायद भी शुरू कर दी गई। कम से कम 25 एकड़ जमीन को एक स्थान पर चिह्नित करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतने रकवे में एक जगह पर कम ही स्थानों पर जमीन उपलब्ध है। शहर के समीप दलन में जमीन तो है लेकिन उक्त जमीन का मामला सीलिंग एक्ट में होने क...