अयोध्या, जनवरी 6 -- अयोध्या, संवाददाता। राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज के ईएनटी विभाग में मौजूद आडियोमेट्री का टेस्ट करने वाली मशीन फिलहाल खराब चल रही है। नई मशीन को लेकर कालेज ने प्रस्ताव भेजा है। आने वाले 15 दिनों में इस कमी को दूर करने का दावा विभाग के द्वारा किया जा रहा है। आडियोमेट्री टेस्ट के द्वारा मरीज का श्रवण परीक्षण किया जाता है। जिससे यह पता लगाया जाता है, मरीज के सुनने की क्षमता कितनी है व उसे सुनने में किस प्रकार की समस्या आ रही है। इस टेस्ट के माध्यम से मरीज के कान के बाहरी व मध्य भाग की समस्या तथा नस या आंतरिक कान की समस्या के बारें में पता लगाया जाता है। राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज में इसकी सुविधा थी, लेकिन मशीन के खराब होने के कारण फिलहाल यह सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही है। लोग बाहर इस टेस्ट को कराने के लिए मजबूर है। मेडिकल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.