एटा, फरवरी 10 -- मेडिकल कालेज इमरजेंसी में 30 बैड का आईसीयू वार्ड बनकर तैयार हो गया है। मंगलवार को प्राचार्य डा. बलवीर सिंह ने नवनिर्मित वार्ड का निरीक्षण किया। आईसीयू वार्ड में कार्यरत स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्राचार्य ने बताया कि आईसीयू वार्ड जल्द शुरू होगा। जहां पर मरीजों की स्थिति के अनुसार रेड, यलो और ग्रीन जोन में भर्ती कर उपचार दिया जाएगा। मंगलवार को प्राचार्य ने दोपहर में मेडिकल कालेज इमरजेंसी के नव निर्मित आईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने में वार्ड में लगे उपचार, बैड और दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी की। उन्होंने बताया कि आईसीयू वार्ड में सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल मरीजों को रखकर उपचार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 बैड के वार्ड को रेड, यलो और ग्रीन जोन में बांटा गया है। जहां...