बांका, जनवरी 30 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में मेडिकल कचरे के सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था लगातार सवालों के घेरे में है। जिले में कुल 33 अस्पताल संचालित हैं, जिनमें 11 सरकारी और 22 गैर सरकारी अस्पताल शामिल हैं। इन सभी अस्पतालों से प्रतिदिन करीब 85 किलोग्राम मेडिकल कचरा निकलता है, जिसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण होना अत्यंत आवश्यक है। बावजूद इसके, नियमों की अनदेखी और लापरवाही के कारण यह कचरा आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहा है। जिलेभर के सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों से निकलने वाले मेडिकल कचरे के निस्तारण की जिम्मेदारी भागलपुर स्थित मेडिकल कचरा निस्तारण यूनिट को दी गई है। राज्य स्तर पर एक एनजीओ को प्रतिदिन मेडिकल कचरा उठाने के लिए नियुक्त किया गया है, ताकि कचरे को सुरक्षित रूप से एकत्र कर उसका निस्तारण किया जा सके।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.