मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 3 -- मुजफ्फरपुर। श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार देर रात पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में डीएसपी विनीता सिन्हा मौजूद थीं। उनके साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे। टीम पहले इमरजेंसी में गई। वहां टीम के सदस्यों ने कर्मियों ने डॉक्टर और नर्स का रोस्टर मांगा। टीम ने स्वास्थ्य प्रबंधक राजीव से डॉक्टरों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद टीम ब्लड बैंक में जाकर खून के स्टॉक की जानकारी ली। टीम ने गार्ड और ट्रालीमैन का भी रोस्टर चेक किया। देर रात इस औचक निरीक्षण से अस्पताल में हड़कंप मचा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.