समस्तीपुर, जनवरी 13 -- समस्तीपुर। मेडिकल इंज्यूरी रिपोर्ट बनवाने के नाम पर एक युवक से पांच हजार रुपये की ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है। ठग ने खुद को समस्तीपुर सदर अस्पताल में पदस्थापित डॉक्टर बताकर पीड़ित को झांसे में ले लिया। पीड़ित युवक की पहचान दलसिंहसराय के कुंदन कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक को किसी केस के लिए मेडिकल इंज्यूरी रिपोर्ट की आवश्यकता थी, इसके लिये सदर में इलाज के बाद उसनें इंज्यूरी रिपोर्ट की मांग की। इसके अगले दिन उसे 9294716530 नंबर से फोन आया और बोला की मैं सदर अस्पताल से डॉ. सतीश शर्मा बोल रहा हूं। तुम्हारे केस का इंज्यूरी रिपोर्ट बन रहा है, तुम आनलाइन पांच हजार रुपये भेजो ताकी तुम्हारे फेवर में अच्छे से रिपोर्ट लिख सकूं। हालांकि पीड़ित युवक ने ठगी की आशंका को भांप पैसे नहीं भेजे जिस कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.