मेरठ, नवम्बर 14 -- मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में बुधवार को प्रसूता की मौत के मामले में मृतका के घर मातम छा गया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही और एक इंजेक्शन ने परिवार खुशियां छीन ली। पति ने बताया कि इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी जान चली गई। कुछ मिनट पहले ही उन्होंने पत्नी को चाय और बिस्किट खिलाए थे। सास ने बताया कि डॉक्टर ने पट्टी के बहाने उन्हें बाहर भेज दिया था। वापस आने पर बहू की आंखें बंद थीं। अब नवजात बच्ची को दादी ही मां बनकर पालेंगी। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के उप प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टांक ने बताया कि बिंदिया की मौत खून की कमी की वजह से दिल का दौरा पड़ने से हुई है। वह जिला अस्पताल से गंभीर हालत में रेफर होकर आई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.