गोंडा, फरवरी 20 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत अजबनगर निवासी कोमल दास पुत्र जोखू को मेड़ विवाद में कुछ लोगों ने पीट दिया। आरोप है कि मंगलवार शाम को मेड़ के विवाद को लेकर गांव के प्रेम कुमार, उनकी पत्नी निर्मला देवी व पुत्री रीना देवी ने मिलकर उसे व बेटी जूली को खेत में अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का-थप्पड़, लात-घूंसा व डंडे से मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी भी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...