फिरोजाबाद, मई 2 -- थाना दक्षिण के गांव लालऊ स्थित एक खेत की मेड़ पर बंधे कटीले तारों में शुक्रवार की दोपहर युवक का शव फंसा मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। थाना मक्खनपुर के गांव जेवडा निवासी 26 वर्षीय धीरज यादव पुत्र राम बहादुर यादव ट्रैक्टर चालक था। वह ईटों की ट्रैक्टर से सप्लाई करता था। उसका शव शुक्रवार दोपहर थाना दक्षिण के गांव लालऊ स्थित एक खेत की मेड़ से बंधे कटीले तारों में फंसा हुआ मिला। ग्रामीणों ने देखा तो मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आला अधिकारियों को जानकारी दी। पता चलते ही मृतक के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि धीरज गुरुवार प्रातः करीब 9 बजे ईटों के पैसे लेने के लिए घर से निकला था। बाद में उसका कोई पता नहीं चला। परिजन उसे तलाशते रहे। परंतु कोई सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.