बदायूं, नवम्बर 7 -- बदायूं, संवाददाता। शाहजहांपुर के परौर में मेड़ के विवाद में बदायूं के उसावां के किसान की गोली मारकर हत्या के बाद अब एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी युवक मामूली कहासुनी के बाद तमंचा निकालकर फायर करते नजर आ रहा है। शाहजहांपुर जिले के परौर थाना क्षेत्र के गहोडी गांव में बुधवार को बदायूं के उसावां निवासी अरवेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वार्ड सात के कल्लू सिंह की मेड़ काटने को लेकर अरवेश से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद कल्लू अपने भाई और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ बाइक से खेत पर पहुंचा और तमंचे से फायर कर दिया। तमंचे की गोली लगने से अरवेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। गुरुवार को इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कल्लू कह रहा है कि गाली क्यों दे रहे हो जबकि अरवेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.