फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 30 -- कंपिल, संवाददाता मेड़ काटने का विरोध करने पर हमलावरों ने लाठी ,डंडों व धारदार हथियार से तीन सगे भाईयो को घायल कर दिया था। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। छह दिन पहले क्षेत्र के गांव नाजिर नगला निवासी महेंद्र पाल यादव शाम अपने खेत पर गए थे। उसी समय परिवार के ही सुग्रीव सिंह ने मेड़ काट दी थी। विरोध करने पर गाली गलौज भी की थी। इसके बाद महेंद्र पाल घर चले गए थे। उन्होंने घर आकर भाइयों को जानकारी दी थी। इसी बात का उलाहना देने पर आरोपित सुग्रीव सिंह अपने परिजन संतोष , बबलू ,लालाराम ,नरवीर , सत्यपाल उर्फ कल्लू को लेकर उसके घर के सामने गाली गलौज करने लगा था। महेंद्र के एक भाई के मना करने पर हमलावरों ने लाठी ,डंडे फावड़े से हमला कर दिया था। जिससे महेंद्र , रामरहीश व खेतपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.