वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी। बीएचयू के एम्फीथिएटर मैदान में जनपद के दिव्यांगजनों के लिए बौद्धिक दिव्यांग खेलकूद महोत्सव आयोजित किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पद्मश्री मुरलीकांत राजाराम पीटकर चंदू चैंपियन ने किया। शॉट पुट में सुनील पटेल प्रथम, अजय पटेल द्वितीय एवं जय कुमार तृतीय रहे। स्टैंडिंग लॉन्ग जम्प के बालक वर्ग में सचिन एवं कृष्णा प्रथम, जयकुमार एवं अजय पटेल द्वितीय तथा दिव्यांश एवं सूरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अनुष्का एवं गीता ने प्रथम, कृति एवं रेशमा ने द्वितीय तथा रिंकी पाल एवं तनु केसरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 25 मीटर रेस में तनिष्क प्रथम, कृष्णा द्वितीय तथा शान्या तृतीय रहीं। 50 मीटर रेस में मानसी प्रथम, अंशिका द्वितीय तथा खुशी तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अहमद...