संतकबीरनगर, फरवरी 5 -- संतकबीरनगर। एसकेएन एकेडमी में चल रहे दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के अन्तिम दिन नेदुला खलीलाबाद के छात्रों ने कांशीराम स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित खेलकूद कार्यक्रम में भाग लिया। विभिन्न खेलों जैसे कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट, खो-खो, रास्कशी, 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। निधि यादव, आस्था राज, समृद्धि सिंह, सौरभ चौरसिया, स्नेहा नंदिनी, वैष्णवी, शिवांगी, रितेश, अंकुर, महिमा, सुप्रिया, अंशिका, महबीस और अन्य छात्रों ने अपने खेल में प्रथम स्थान प्राप्त कर मेडल जीता। उप जिलाक्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने विजेता छात्रों को मेडल प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...