नई दिल्ली, जनवरी 20 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली मेट्रो के स्टेशन पर लघुशंका करते एक यात्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने इसे सार्वजनिक स्थान पर अनुचित और मेट्रो की स्वच्छता के खिलाफ बताया है। कई लोगों ने आरोपी की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, जबकि कुछ ने मेट्रो में शौचालय की उपलब्धता पर सवाल उठाए। डीएमआरसी ने यात्रियों से परिसर स्वच्छ रखने और गंदी गतिविधियों या अभद्रता दिखने पर तुरंत अधिकारियों, सीआईएसएफ या पुलिस को सूचित करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...