लखनऊ, जून 12 -- चारबाग मेट्रो स्टेशन पर टोकन लेने के दौरान गर्मी से एक यात्री बेहोश होकर गिर गया। ड्यूटी पर मौजूद एसएसएफ की ओर से तत्काल उसकी सहायता की गई। स्वस्थ होने पर यात्री अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया। चारबाग मेट्रो स्टेशन पर बुधवार शाम सवा पांच बजे अजय पांडेय काउंटर पर टोकन लेकर जैसे ही मुड़े वैसे ही गश खाकर जमीन पर गिरे और बेहोश हो गए। यह देख स्टेशन पर तैनात एसएसएफ सुरक्षा प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक दीक्षित और उनकी टीम ने तत्काल उन्हें उठाया और पंखे के नीचे बैठाया। पानी के छींटे मार उन्हें होश में लाए। पीने के लिए पानी दिया गया। स्टेशन कंट्रोलर को तत्काल सूचना दी गई। प्राथमिक उपचार के अंतर्गत उन्हें ग्लूकोज युक्त पानी एवं बाद में चाय दी गई। स्वस्थ होने पर यात्री ने बताया कि वह जानकीपुरम एक्सटेंशन निवासी हैं। अपने बीमार पिता से मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.