नई दिल्ली, जून 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली मेट्रो में यात्रा के लिए पहुंचने वाले यात्रियों की कुछ श्रेणी को अब सुरक्षा जांच में प्राथमिकता मिलेगी। जांच में जुटे सीआईएसएफ के जवान ऐसे लोगों को बिना कतार के सीधे सुरक्षा जांच कर अंदर प्रवेश करने देंगे। इस विशेष श्रेणी में दिव्यांग, गर्भवती महिलाएं, नवजात बच्चे के साथ महिला, बुजुर्ग और घायल शख्स शामिल हैं। सीआईएसएफ अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान कभी-कभी सुरक्षा जांच के लिए लंबी कतार लग जाती है। कई बार अधिक यात्रियों के एक साथ आने से ऐसी समस्या होती है। इस दौरान कई बार बुजुर्ग, महिलाएं एवं दिव्यांगों को सुरक्षा जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। इसका समाधान करने के लिए डीएमआरसी एवं सीआईएसएफ ने तय किया है कि उन्हें सुरक्षा जांच में प्राथमिकता दी जाएगी। वह ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.