गुड़गांव, फरवरी 8 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो में मेट्रो का इंतजार कर रहे एक युवक की जेब से एक युवक ने मोबाइल चोरी कर लिया। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। इफको चोक मेट्रो स्टेशन ने इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के छतरपुर एक्सटेंशन निवासी देबराज सिन्हा ने आईफोन 15 प्रो चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि उसे मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से छतरपुर जाना था। प्लेटफार्म पर एक युवक ने उसे धक्का दिया। इस दौरान उसकी जेब से मोबाइल निकाल लिया। मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में मोबाइल चोरी करने वाला युवक कैद हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.