कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मेट्रो के कॉरिडोर-1 में बारादेवी से नौबस्ता तक के पांच एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों पर सभी 40 लिफ्ट लगा दी गईं और इनकी लोड टेस्टिंग का ट्रायल भी कर लिया गया। बारादेवी, किदवई नगर, बसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्ता में लगीं सभी लिफ्ट मेक इन इंडिया के तहत ही बनाई गई हैं। 20 लिफ्ट के साथ 15 एस्केलेटरों को भी लगा दिया गया है। दो अंडरग्राउंड स्टेशन झकरकटी और ट्रांसपोर्ट नगर में भी 8 में 7 एस्केलेटर और 6 में 4 लिफ्ट लगा दी गई हैं। यात्री सुरक्षा के तहत लिफ्ट में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने अफसरों के साथ स्टेशनों का निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...