गुड़गांव, सितम्बर 6 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम में मेट्रो रेल विस्तार परियोजना का शिलान्यास होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुरुग्राम के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उनका मानना है कि यह परियोजना मिलेनियम सिटी में बढ़ती रोजगार की संभावनाओं के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था में भी एक नई क्रांति लाएगी। 28.5 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का निर्माण पांच हजार 500 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। शनिवार को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने सेक्टर-44 में भूमि-पूजन के साथ इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। यह कॉरिडोर मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक और फिर द्वारका एक्सप्रेस-वे तक जाएगा। पुराने और नए गुरुग्राम को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण कदम इस पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.