पटना, दिसम्बर 31 -- पटना मेट्रो में तकनीकी अधिकारी, र्क्लक आदि पदों पर नौकरी दिलाने के लिए मीठापुर में बुधवार को फर्जी इंटरव्यू चल रहा था। इसी बीच पुलिस ने वहां छापेमारी की। तीन शातिरों को मौके से दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए 10 लाख में सौदा करते थे। पहले ऑनलाइन फार्म भरवाते थे, फिर 50-60 हजार लेकर मीठापुर स्थित एक फ्लैट में साक्षात्कार के लिए बुलाते। अलग-अलग अभ्यर्थियों से आठ लाख की वसूली की गई थी। गिरोह के कई सदस्य राज्य के अलग-अलग जिलों से अभ्यर्थियों को बुलाकर पटना लाते थे। पटना सदर-1 के एएसपी ने बताया कि 28 दिसंबर को सूचना मिली कि जक्कनपुर थाने के मीठापुर इलाके में एक फ्लैट में लोगों को झांसा देकर पटना मेट्रो में फर्जी तरीके से नौकरी दिलाने के लिए साक्षात्कार हो रहा है। सत्यापन कराया गया तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.