आगरा, फरवरी 4 -- उत्तर प्रदेश मेट्रो की लॉस्ट एंड फाउंड सेल ने मंगलवार को विदेशी महिला यात्री का मेट्रो में छूटा पर्स सुरक्षित लौटाकर भरोसा कायम रखा। दोपहर करीब 3 बजे कैप्टेन शुभम गुप्ता मेट्रो स्टेशन पर जांच कर रहे थे। इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों को सफेद रंग का पर्स मिला। पर्स में 4 एटीएम कार्ड, 1 यूएसए ड्राइविंग लाइसेंस, 1 यूएसए पासपोर्ट कार्ड, Rs.2,800 भारतीय मुद्रा, 1 होटल रूम कार्ड और 1 इमरजेंसी मेडिकल सर्टिफिकेट मौजूद था। मेट्रो कर्मियों ने नियमानुसार सत्यापन प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद रात करीब 8 बजे पर्स संबंधित यात्री को सौंप दिया गया। पर्स पाने वाली यात्री बरबरा एन स्टैचनिक ग्रेश साउथ स्ट्रीट, फ्रीलैंड, पेंसिल्वेनिया, यूएसए की निवासी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.