फरीदाबाद, फरवरी 1 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय बजट में फरीदाबाद से गुरुग्राम और बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो कनेक्टिविटी को लेकर कोई घोषणा न होने से लोगों को निराशा हाथ लगी है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद थी कि इस बार बजट में इन अहम परियोजनाओं के लिए वित्तीय आवंटन होगा और काम शुरू होने का रास्ता खुलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इससे मेट्रो से सफल के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना होगा। स्मार्ट सिटी से गुरुग्राम हजारों लोग नौकरी के लिए आवाजाही करते हैं। गुरुग्राम जाना हो तो यात्रियों को पहले दिल्ली जाना पड़ता है और फिर वहां से गुरुग्राम पहुंचना पड़ता है। सीधी मेट्रो सुविधा न होने के कारण रोजाना हजारों लोगों को कैब और बसों में भारी भीड़ के बीच सफर करना पड़ता है। इससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। स्थानीय नागरिक लंबे समय से दोनों शहरो...