लखनऊ, दिसम्बर 23 -- लखनऊ। लखनऊ मेट्रो ने एक यात्री का स्टेशन पर खोया पर्स लौटाया। पर्स में 15,255 रुपये नगद, दो क्रेडिट कार्ड, एक डेबिट कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड था। यह पर्स सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के सुरक्षाकर्मियों को मिला था, जिसे स्टेशन कण्ट्रोलर के पास जमा कराया। स्टेशन कंट्रोलर ने आवश्यक कार्रवाई के बाद यात्री को उनका खोया पर्स सुरक्षित वापस कर दिया। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने कहा,लखनऊ मेट्रो के लॉस्ट एंड फाउंड सेल की ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा ने यात्रियों का भरोसा जीता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...