नई दिल्ली, फरवरी 21 -- दिल्ली की यातायात पुलिस ने शनिवार को एक बेहद महत्वपूर्ण ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उसने बताया है कि GRG सर्कल और PM सर्कल के बीच पंडित पंत मार्ग सोमवार (23 फरवरी) से करीब सालभर के लिए बंद होने जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि यहां पर 'युगे युगीन भारत' अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य होना है, इसी वजह से इस सड़क पर अगले 12 महीनों के लिए आम लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। यह खबर उन लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो दिल्ली के लुटियंस जोन (सेंट्रल दिल्ली) से होकर गुजरते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने इस प्रतिबंध की वजह से लोगों को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए कहा कि गोल डाक खाना से पंडित पंत मार्ग पर आने वाली गाड़ियों को सलाह दी जाती है कि वे डॉ. बिशंबर दास मार्ग लें, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड (GRG र...