नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक शख्स ने मेट्रो ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महाराज सिंह करौली के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक लंबे समय से अवसाद से पीड़ित था और उसका उपचार चल रहा था। पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि महाराज सिंह करौली राजस्थान के रहने वाले थे। वह अपने बड़े भाई की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए उत्तम नगर आए थे। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि वह मंगलवार सुबह उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचे थे। वहां कुछ देर तक घूमते रहे और अचानक मेट्रो के सामने कूद गए। मेट्रो चालक इससे पहले कि ब्रेक लगाता, वह मेट्रो की चपेट में आ गए थे। महाराज सिंह का इलाज राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था। परिजनों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.