नोएडा, फरवरी 15 -- नोएडा । विधायक पंकज सिंह ने सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन तक 11.56 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर को स्वीकृति करने पर केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना नोएडा के विकास को और तेज करेगी। विधायक ने कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना में कुल आठ एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं। इसकी अनुमानित लागत 2,254.35 करोड रुपये है। परियोजना के स्वीकृति की तिथि से चार वर्षों में पूर्ण करने का लक्ष्य तय गया है। यह विस्तार कॉरिडोर वर्तमान मे नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन को बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ब्लू लाइन और मेजेंटा लाइन से सीधे जोड़ेगा। इससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट, प्रमुख रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों तक निर्बाध, तेज और सुविधाजनक कनेक्टिविटी प्राप्त होगी। ...