कानपुर, दिसम्बर 2 -- कानपुर। कानपुर सेंट्रल के मेट्रो के अंडरग्राउंड स्टेशन से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन तक पहुंचना मंगलवार से और आसान हो गया। अब मेट्रो के गेट नंबर एक से सीधे सेंट्रल रेलवे स्टेशन के घंटाघर सिटी साइड की आसानी से पहुंच सकेंगे। पहले लंबा और घुमावदार रास्ता तय करना होता था, इसलिए इस गेट को बंद कर इसमें सुधार कराया गया था, जिसे मंगलवार को दोबारा शुरू किया गया। मेट्रो कार्पोरेशनस के एमडी सुशील कुमार ने इस द्वार का शुभारंभ किया। कॉरिडोर-2 की पहली मेट्रो का भी अनावरण किया। कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन घंटाघर चौराहे के पास है। इसी जगह पर सिटी साइड सरकुलेटिंग एरिया में रेलवे अमृत भारत योजना के तहत सात मंजिला रेलवे स्टेशन भवन बना रहा है। मेट्रो के गेट नंबर-1 को रेलवे मार्ग से जोड़ा गया था। यहां लिफ्ट, सीढ़ी और एस्केलेटर थे लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.