आगरा, फरवरी 23 -- नगर निगम के वार्ड संख्या 12 नगला हरमुख के पार्षद किशन नायक का कहना है कि आगरा मेट्रो के निर्माण कार्य के चलते उनके क्षेत्र में परेशानी खड़ी हो गई है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य की वजह से सीवर लाइन ध्वस्त हो गई है, सीवर चोक है। इससे गंदा पानी गलियों में भर रहा है। लोगों के घरों में सीवर बैक मारने लगा है। चारों ओर बदबू फैल रही है। इस संबंध में आगरा मेट्रो के अधिकारियों के साथ नगर निगम और वबाग कंपनी के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। सबसे अधिक दिक्कत एचआईजी फ्लैट्स में रहने वालों को हो रही है। सामने ही मेट्रो का काम चल रहा है। उन्होंने नगर आयुक्त से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.