लखनऊ, फरवरी 15 -- लखनऊ मेट्रो यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टिकटिंग प्रणाली को और सरल एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। अब मेट्रो यात्री घर बैठे क्यूआर टिकट बुक कर सकेंगे। लखनऊ मेट्रो की ओर से क्यूआर आधारित टिकटिंग प्रणाली सोमवार को लांच कर दी जाएगी। लखनऊ मेट्रो प्रवक्ता के अनुसार नई व्यवस्था के तहत यात्री लखनऊ मेट्रो के आधिकारिक मोबाइल ऐप, टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम) या टिकट काउंटर के माध्यम से क्यूआर टिकट आसानी से बुक कर सकेंगे। आधिकारिक ऐप के माध्यम से टिकट बुक करने पर यात्रियों को उनके मोबाइल फोन में डिजिटल रूप में क्यूआर टिकट उपलब्ध होगा, जबकि टिकट काउंटर एवं टिकट वेंडिंग मशीन से पेपर क्यूआर टिकट प्राप्त किया जा सकेगा। प्रवक्ता ने बताया कि प्रत्येक मेट्रो स्टेशन पर कम से कम एक क्यूआर सपोर्टेड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.