आदित्यपुर, मार्च 5 -- गम्हरिया, संवाददाता। मेटालसा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रहा। कंपनी के 167 श्रमिकों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल से उत्पादन पर बुरा असर पड़ा है। कंपनी के स्थाई एवं अस्थाई मजदूरों के हड़ताल पर चले जाने से उत्पादन प्रभावित हुआ है। मेटालसा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि कंपनी प्रबंधन द्वारा श्रमिकों की वैध मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने के विरोध में यह हड़ताल की जा रही है। श्रमिकों की मुख्य मांगें वेतन विसंगतियों, ओवरटाइम भुगतान, सामाजिक सुरक्षा, ठेका श्रमिकों को कानूनी लाभ एवं औद्योगिक सुरक्षा को लेकर है। प्रबंधन की ओर से अबतक किसी प्रकार की सकारात्मक पहल नहीं की गई है, जिससे श्रमिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कल से यह आंदोलन दो भागों में विभाजित किया गया है। बत...