सासाराम, दिसम्बर 19 -- डेहरी, एक संवाददाता। नारायण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के तत्वावधान में चार दिनों तक चलने वाले मेटामारफोसिस 3.0 का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बिहार और झारखंड के विभिन्न चिकित्सा शिक्षा संस्थानों के लगभग 450 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। 21 दिसंबर तक चलने वाले इस आयोजन में दर्जनों प्रकार के खेलकूद व बाहर से आए नामी गिरामी कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...