कौशाम्बी, दिसम्बर 18 -- मंझनपुर, संवाददाता राम वन गमन मार्ग के निर्माण में लगने वाली मेटल बीम व अन्य स्पेशल पार्ट चोरी करने के तीन आरोपियों को बुधवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से नकदी के साथ चुराया गया माल भी बरामद किया गया है। लिखापढ़ी के बाद सभी का चालान कर दिया गया है। मूरतगंज क्षेत्र में राम वन गमन मार्ग का निर्माण करा रही संस्था के कर्मचारी कौशिक पुत्र रणवीर सिंह निवासी सरकोरिया थाना इगलास जनपद अलीगढ़ ने 28 नवंबर को संदीपन घाट थाना पुलिस को तहरीर दिया था। इसमें बताया था कि 26/27 नवंबर की रात चोर सड़क निर्माण में लगने वाली मेटल बीम व अन्य स्पेशन पार्ट चुरा ले गए हैं। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। एसपी राजेश कुमार के आदेश पर पुलिस टीम घटना का खुलासा करने का प्रयास कर रही थी। बुधवार रात पुलिस ने छीतापुर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.