मेरठ, मार्च 21 -- खेती में विज्ञान और तकनीक का प्रयोग करते हुए नए प्रयोग के लिए चौ.चरण सिंह विश्वविद्यालय और थाइलैंड का मेजो विश्वविद्यालय मिलकर काम करेंगे। गुरुवार को दोनों विश्वविद्यालयों ने एमओयू साइन करते हुए तकनीक पर संयुक्त रूप से काम करने पर जोर दिया। विशेषज्ञों ने कहा कि खेती में विज्ञान एवं तकनीक के प्रयोग से ना केवल किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है बल्कि बेहतर उत्पादन भी हासिल किया जा सकता है। सीसीएसयू कैंपस स्थित सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज के अटल सभागार में फ्रंटियर्स इन एडवांसेज एंड रिसर्च फॉर मल्टीडिसिप्लिनरी इंजीनियरिंग मैनेजमेंट इंजीनियरिंग मैनेजमेंट, एन्वॉयमेंट, रिलेटिड साइंसेंस विषय पर हुई अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में उक्त एमओयू पर साइन हुए। मेजो विश्वविद्यालय के सभापति विरपोन थोगमा और सीसीएसयू से कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.