गंगापार, अक्टूबर 5 -- गुरुवार और शुक्रवार को सोनभद्र और मिर्जापुर में लगातार हुई बरसात से मिर्जापुर जिले में पड़ने वाले मेजा बांध में आ रहे अधिक पानी को रविवार को भी चार गेट खोलकर लगभग 3:50 हजार क्यूसेक पानी निकाला जा रहा था। जबकि शनिवार को 10 गेट से 12 हजार क्यूसेक पानी बेलन नदी में खोले जाने से अक्तूबर में भी बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी जिसके कारण भोगन पुल पर बहते पानी में बड़ोखर में प्रैक्टिस करने वाला सिकरो गांव का सुरेंद्र कुशवाहा बाइक समेत बह गया था। जिसे किनारे रहे लोगों के चिल्लाने पर नदी में मछली मार रहे मल्लाहों ने सुरेंद्र को तो बचा लिया था लेकिन उसकी बाइक बह गई थी। पुल पर बहते पानी के कारण शनिवार को पूरा दिन बड़ोखर से वाया रत्यौरा प्रयागराज मार्ग बाधित रहा। रविवार दोपहर बाद नदी मे पानी घटने के बाद फिर आवागमन सामान्य हो सका। सिरस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.